आमटेक.नेट: ओप्पो ने अपने सब ब्रांड रियलमी के जरिये इस साल काफी नाम कमाया है। रियलमी की तरफ से आने वाला रियलमी 1 यह स्मार्टफोन भारत में काफी सफल फ़ोन साबित हुआ है। इसीलिए अब यह ब्रांड इस फ़ोन का अपग्रेडेड वर्जन रियलमी 2 प्रो लेकर आ रहा है।
27 सितंबर को यह फ़ोन भारत में लॉन्च होने वाला है लेकिन लॉन्च से पहली ही इस फ़ोन से जुड़ा एक विडियो सामने आ चूका है। यह विडियो रियलमी 2 प्रो की एक ऐड जैसा ही है। इस विडियो ऐड में आने वाले रियलमी 2 प्रो इस स्मार्टफोन को काफी अच्छे से देखा जा सकता है।
नए रियलमी 2 प्रो की डिज़ाइन ओप्पो के लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन ओप्पो F9 प्रो से मिलती जुलती है। इस फ़ोन में सामने फ्रंट वाटरड्राप डिस्प्ले नौच देखने के लिए मिलेगा तो वही इस बार आपको साधारण गिलास रियर पैनल देखने के लिए मिल सकता है। रियलमी 1 और रियलमी 2 में मिलने वाली डायमंड कट डिज़ाइन वाला वैरिएंट शायद इस बार रियलमी 2 में नहीं होगा।
Third party image referenceनए फ़ोन में 6 इंच की डिस्प्ले होगी जो 19.7:9 अस्पेक्ट रेश्यो से लैस है। फ़ोन में पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरास देखने के लिए मिलेंगे। यह कैमरास कितने मेगापिक्सेल के होंगे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। नए फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है जो एक अच्छी बात साबित होगी इस फ़ोन की।

रियलमी 2 प्रो भारत में 27 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। यह एक मिड रेंज फ़ोन होगा जो आने वाले दिनों में रेडमी नोट 5 प्रो, शाओमी मी A2 और नोकिया 6.1 प्लस जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा। अगर आपको अपने फ़ोन से जुड़े कोई भी सवाल हो तो आप निचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे। इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें।
फ़ोन से जुडी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी फॉलो का बटन दबाएँ।



