आमटेक.नेट: गूगल की कुछ एप्प जैसे के जीमेल, युटुब, और ड्राइव आपके फ़ोन में प्री इनस्टॉल होंगी लेकिन गूगल इन एप्प के अलावा और भी कई एप्प बनाता है जो आपके रोज के कामों को आसान बनाती है। आज की इस पोस्ट में हम गूगल की कुछ खास एप्प के बारे में जानेंगे जो शायद ही आपको पता होंगी।
#01 Photoscan:
एंड्राइड प्ले स्टोर में काफी सारी फोटो स्कैन एप्प मिल जाएंगी लेकिन गूगल द्वारा बनाई गई इस एप्प में आप काफी अच्छे से पुराने फोटोज को स्कैन कर सकते है। इस एप्प की मदद से आप अपने सभी पुराने फोटो को स्कैन करके गूगल फोटोज पर सेव करके रख सकते है। Photoscan एप्प से लिए गए फोटो ग्लेअर फ्री होते है यह एक महत्वपूर्ण फीचर है जो इसे बाकि एप्प से हटके बनाता है।
#02 Science Journal:
साइंस इस विषय में यदि आप रूचि रखते है या फिर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते है तो यह एप्प आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। गूगल की इस एप्प में अलग अलग टूल्स दिए गए है जो आपके फ़ोन के सेंसर का इस्तेमाल करके लाइट, आवाज, और वायु दाब मापते है। इसके अलावा इस एप्प में आप नोट्स लिख सकते है, साथ फोटो, विडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाए भी इस एप्प में मौजूद हैं।
#03 गूगल आर्ट एंड कल्चर:
गूगल द्वारा बनाई गई यह एप्प पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल हो रही है इसमें दिए गए नए पोर्ट्रेट फेस मैचिंग फीचर के कारण लेकिन इसके अलावा भी इस एप्प में काफी महत्वपूर्ण जानकारी है। इस एप्प में आप घर बैठे दुनिया के करीब 1500 से भी ज्यादा म्यूजियम की कलाकृतियों को अपने स्मार्टफोन पर देख सकते है। यदि आपको इतिहास और कलाकृतियों में रूचि है तो आपको यह एप्प जरूर पसंद आएगी।
#04 Trusted Contact:
अपने परिजनों की सुरक्षितता को ध्यान में रखते हुए इस एप्प को बनाया गया है। यह एप्प आपके करीबी लोगों से आपको जोड़े रखती है। Trusted Contact एप्प एक इमरजेंसी एप्प की तरह है यदि आप एक लड़की है तो यह एप्प आपको जरूर इंस्टाल कर लेनी चाहिए। इस एप्प की मदद से आप सामने वाले इंसान की लाइव लोकेशन जान सकते है अगर आप का फ़ोन बंद हो गया तो फिर भी यह एप्प आपके फ़ोन की लास्ट लोकेशन बता सकता है।
#05 Find My Device:
फ़ोन भूलने की आदत यदि आपको है तो यह एप्प आपके काम आ सकती है। गूगल द्वारा बनाई गई इस एप्प के मदद से आप अपने खोये हुए फ़ोन और टेबलेट को ढूंड सकते है। यह एप्प वाकई में काफी अच्छी है एंड्राइड फ़ोन में यह एप्प इंस्टाल जरूर कर लेनी चाहिए। गूगल की और से होने की वजह से यह एप्प काफी अच्छे से काम करती है।
#06 Google My Business:
अगर आपका कोई व्यवसाय है या फिर आपका किसी तरह का दुकान है और आप उसको गूगल सर्च में दिखाना चाहते है तो यह एप्प आपके लिए काफी काम आ सकती है। गूगल की इस एप्प के बारे में भारत में अभी तक कई लोगों को जानकारी नहीं है लेकिन इस एप्प की मदद से आप अपने व्यवसाय को कई गुना बढ़ा सकते है। आपके व्यवसाय को लोगों तक पोहचाने का काम गूगल काफी अच्छे से करता है और यह एप्प पूरी तरह से मुफ्त है।
ऊपर बताई गई सभी एप्प काफी ख़ास है आप अपने इस्तेमाल के हिसाब से कोई भी एप्प इनस्टॉल कर सकते है। इन एप्प के अलावा Files Go, Datally और गूगल Classroom जैसी एप्प भी आप एक बार जरूर इनस्टॉल करके देख ले बताई गई एप्प भी काफी अच्छी हैं।





बहुत बढ़िया भाई भी मेरे uc news me ek post kiya tha oh post me kuch gandi pics nhi thi nhi copyright cricket pr tha usko offline kr diya uc news ne help
Contact us on WhatsApp: 8888339324!
Maaf karna late reply ke liye. message me on whatsapp 8888339324