आमटेक.नेट: स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या काफी बढ़ चुकी है जिसके चलते आये दिन फ़ोन ब्रांड बाजार में अपने नए फ़ोन उतारते है। साल के इस पहले महीने भी कई बेहतरीन फ़ोन बाजार में लॉन्च होने वाले है। खैर जानते है इस महीने लॉन्च होने वाले कुछ बेस्ट फ़ोन के बारे में।
#05 रियलमी A1:
रियलमी इस वक्त भारत में काफी धूम मचा रहा है। मिड रेंज स्मार्टफोन रियलमी U1 के बाद रियलमी नया स्मार्टफोन रियलमी A1 लॉन्च कर रहा है। यह एक बजट फ़ोन होगा जो मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा जिसकी कीमत करीब 10 हजार के निचे होगी। यह फ़ोन इस महीने के अंत तक बाजार में आ जायेगा।
#04 रेडमी प्रो 2:
शाओमी जल्द ही नया स्मार्टफोन रेडमी प्रो 2 चाइना में लॉन्च करने जा रहा है। 10 जनवरी को रखे गए एक इवेंट के अंदर यह स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, और 48 मेगापिक्सेल रियर कैमरास इस फ़ोन के मुख्य आकर्षण फीचर्स होंगे।
#03 हुवावे Y9 2019:
हुवावे की तरफ से आने वाला यह फ़ोन चाइना में कई दिनों पहले लॉन्च हो गया है। चाइना के बाद यह फ़ोन भारत में इस हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। यह फ़ोन मिड रेंज ओक्टा कोर प्रोसेसर किरिन 710 पर काम करता है। परफॉरमेंस के मामलों में यह फ़ोन काफी दमदार है।
#02 हॉनर V20:
हॉनर की तरफ से आने वाला यह फ़ोन एक मिड रेंज फ्लैगशिप फ़ोन है। ब्रांड का यह पहला फ़ोन है जो 48 मेगापिक्सेल सोनी IMX586 सेंसर के साथ आता है। फ्लैगशिप प्रोसेसर किरिन 980 के चलते यह फ़ोन अच्छा फ़ोन साबित होता है। भारत में यह फ़ोन 22 जनवरी को लॉन्च होने वाला है।
#01 नोकिया 9:
करीब डेड साल से इस फ़ोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 5 रियर कैमरास की वजह से नोकिया 9 इस फ़ोन को देरी हो रही है। लेकिन ताज़ा आई रिपोर्ट से यह साफ़ हो चूका है के नोकिया यह फ़ोन इस महीने के अंत तक रिलीज़ करने वाला है। इस फ़ोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
खैर फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही अगर आपको अपने फ़ोन से जुड़े कोई भी सवाल हो तो आप निचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है।
फ़ोन से जुडी ऐसी ही खबरों के लिए अभी फॉलो का बटन दबाएँ।



